भारत के प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थान और मुख्यालय सूची (ICAR institutes list)

कृषि की परीक्षा या नौकरी की तैयारी करते समय सबसे ज्यादा उलझन तब होती है, जब एक ही सवाल में दस संस्थानों के नाम और शहर याद करने पड़ते हैं। यह ICAR institutes list उसी उलझन को खत्म करने के लिए बनाई गई है। इसमें ICAR के सभी संस्थानों के नाम, संक्षेप और मुख्यालय एक साथ मिलेंगे।

ICAR Institutes List 2026

जानकारी सीधे ICAR की आधिकारिक वेबसाइट की सूची से ली गई है, जो 25 अक्टूबर 2026 तक अपडेट थी। हमने हर संस्थान को विषय के हिसाब से बाँटा है, ताकि याद करना आसान रहे। पुराने और नए नाम का फर्क भी अलग से बताया है, क्योंकि पुराने नोट्स में नाम अलग मिलते हैं।

ICAR का मुख्यालय कृषि भवन, नई दिल्ली में है। आधिकारिक सूची में कुल 113 इकाइयाँ हैं: 4 डीम्ड विश्वविद्यालय, 73 संस्थान, 6 राष्ट्रीय ब्यूरो, 11 राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र, 8 निदेशालय और 11 ATARI।
📥 ICAR institutes list की PDF (Free)
सारे संस्थान और मुख्यालय एक ही फाइल में, मोबाइल में सेव करके पढ़ें।

ICAR क्या है और इसका मुख्यालय कहाँ है?

ICAR का पूरा नाम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) है। यह देश में खेती, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के अनुसंधान और शिक्षा का समन्वय करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसका मुख्यालय कृषि भवन, नई दिल्ली में है।

परिषद की शुरुआत 16 जुलाई 1929 को इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम से हुई थी, जिसे बाद में ICAR नाम मिला। आज यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। इसकी पूरी ICAR institutes list देखने पर साफ़ दिखता है कि देश के हर कोने में कोई न कोई संस्थान किसी खास फसल या पशु पर काम कर रहा है।

ICAR institutes list में कितने संस्थान हैं?

ICAR की वेबसाइट पर दी गई सूची के हिसाब से संख्या नीचे दी गई है। ध्यान रहे कि पुरानी किताबों और नोट्स में आँकड़े अलग मिलते हैं (जैसे 65 संस्थान या 69 संस्थान), क्योंकि समय के साथ संस्थान जुड़ते, बदलते और विलय होते रहे हैं।

श्रेणी संख्या
डीम्ड विश्वविद्यालय 4
संस्थान (ICAR Institutes) 73
राष्ट्रीय ब्यूरो 6
राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (NRC) 11
निदेशालय 8
ATARI (कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान) 11
कुल 113

नोट – परीक्षा में अगर संख्या पूछी जाए, तो उसी साल की किताब या विज्ञापन का आँकड़ा लिखें। नाम और मुख्यालय ज्यादा स्थायी चीजें हैं, इसलिए तैयारी में उन पर जोर दें ।

ICAR institutes list: डीम्ड विश्वविद्यालय (4)

ये चार संस्थान शोध के साथ-साथ डिग्री भी देते हैं इसलिए परीक्षा में इनके बारे में अक्सर पूछा जाता है।

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CIFE Central Institute on Fisheries Education मुंबई, महाराष्ट्र
IARI Indian Agricultural Research Institute नई दिल्ली
IVRI Indian Veterinary Research Institute इज्जतनगर (बरेली), उत्तर प्रदेश
NDRI National Dairy Research Institute करनाल, हरियाणा

एक रोचक बात – IARI की शुरुआत 1905 में बिहार के पूसा में हुई थी। 1934 के भूकंप के बाद इसे 1936 में दिल्ली लाया गया, इसीलिए इसे आज भी “पूसा संस्थान” कहा जाता है।

विषय के अनुसार ICAR institutes list और मुख्यालय

ICAR के 73 संस्थानों को ICAR ने ही अलग-अलग विभागों में बाँटा है। नीचे वही बँटवारा है। अपनी परीक्षा के विषय वाली तालिका पर पहले ज़ोर दें।

ICAR institutes list: फसल विज्ञान (Crop Science), 28 संस्थान

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CPCRI Central Plantation Crops Research Institute कासरगोड, केरल
CICR Central Institute of Cotton Research नागपुर, महाराष्ट्र
CRIJAF Central Research Institute for Jute & Allied Fibres बैरकपुर, पश्चिम बंगाल
CTCRI Central Tuber Crops Research Institute तिरुवनंतपुरम, केरल
IIMR (Millets) Indian Institute of Millets Research हैदराबाद, तेलंगाना
IIOPR Indian Institute of Oil Palm Research पेदावेगी, आंध्र प्रदेश
IIOR Indian Institute of Oilseeds Research हैदराबाद, तेलंगाना
IARI (झारखंड) Indian Agricultural Research Institute, Jharkhand हज़ारीबाग, झारखंड
IIAB Indian Institute of Agricultural Biotechnology राँची, झारखंड
IIGR Indian Institute of Groundnut Research जूनागढ़, गुजरात
IIMR (Maize) Indian Institute of Maize Research लुधियाना, पंजाब
IIPR Indian Institute of Pulses Research कानपुर, उत्तर प्रदेश
IIRMR Indian Institute of Rapeseed Mustard Research भरतपुर, राजस्थान
IIRR Indian Institute of Rice Research हैदराबाद, तेलंगाना
IISR (Spices) Indian Institute of Spices Research कोझिकोड (कालीकट), केरल
IISR (Sugarcane) Indian Institute of Sugarcane Research लखनऊ, उत्तर प्रदेश
IIWBR Indian Institute of Wheat & Barley Research करनाल, हरियाणा
NIASM National Institute for Abiotic Stress Management मालेगाँव (बारामती), महाराष्ट्र
NIRCA National Institute for Research on Commercial Agriculture राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश
NIBSM National Institute of Biotic Stress Management रायपुर, छत्तीसगढ़
NIPB National Institute of Plant Biotechnology नई दिल्ली
NISST National Institute of Seed Science & Technology मऊ, उत्तर प्रदेश
NRIIPM National Research Institute for Integrated Pest Management नई दिल्ली
NRRI National Rice Research Institute कटक, ओडिशा
NSRI National Soybean Research Institute इंदौर, मध्य प्रदेश
MGIFRI Mahatma Gandhi Integrated Farming Research Institute मोतिहारी, बिहार
SBI Sugarcane Breeding Institute कोयंबटूर, तमिलनाडु
VPKAS Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan अल्मोड़ा, उत्तराखंड

ICAR institutes list: बागवानी विज्ञान (Horticultural Science), 7 संस्थान

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CCRI Central Citrus Research Institute नागपुर, महाराष्ट्र
CIAH Central Institute for Arid Horticulture बीकानेर, राजस्थान
CISTH Central Institute of Subtropical Horticulture लखनऊ, उत्तर प्रदेश
CITH Central Institute of Temperate Horticulture श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
CPRI Central Potato Research Institute शिमला, हिमाचल प्रदेश
IIHR Indian Institute of Horticultural Research बेंगलुरु, कर्नाटक
IIVR Indian Institute of Vegetable Research वाराणसी, उत्तर प्रदेश

ICAR institutes list: प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (NRM), 13 संस्थान

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CAFRI Central Agroforestry Research Institute झाँसी, उत्तर प्रदेश
CAZRI Central Arid Zone Research Institute जोधपुर, राजस्थान
CCARI Central Coastal Agricultural Research Institute गोवा
CIARI Central Island Agricultural Research Institute पोर्ट ब्लेयर, अंडमान-निकोबार
CRIDA Central Research Institute for Dryland Agriculture हैदराबाद, तेलंगाना
CSSRI Central Soil Salinity Research Institute करनाल, हरियाणा
ICAR-RCER Research Complex for Eastern Region पटना, बिहार
ICAR-RCNEH Research Complex for NEH Region बारापानी (उमियम), मेघालय
IIFSR Indian Institute of Farming Systems Research मोदीपुरम (मेरठ), उत्तर प्रदेश
IISWC Indian Institute of Soil and Water Conservation देहरादून, उत्तराखंड
IIWM Indian Institute of Water Management भुवनेश्वर, ओडिशा
IGFRI Indian Grassland & Fodder Research Institute झाँसी, उत्तर प्रदेश
IISS Indian Institute of Soil Science भोपाल, मध्य प्रदेश

ICAR institutes list: पशु विज्ञान (Animal Science), 10 संस्थान

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CARI Central Avian Research Institute इज्जतनगर (बरेली), उत्तर प्रदेश
CIRB Central Institute for Research on Buffaloes हिसार, हरियाणा
CIRC Central Institute for Research on Cattle मेरठ, उत्तर प्रदेश
CIRG Central Institute for Research on Goats मखदूम (मथुरा), उत्तर प्रदेश
CSWRI Central Sheep & Wool Research Institute अविकानगर, राजस्थान
NIANP National Institute of Animal Nutrition & Physiology बेंगलुरु, कर्नाटक
NIHSAD National Institute of High Security Animal Diseases भोपाल, मध्य प्रदेश
NIVEDI National Institute of Veterinary Epidemiology & Disease Informatics बेंगलुरु, कर्नाटक
NIFMD National Institute on Foot and Mouth Disease भुवनेश्वर, ओडिशा
NMRI National Meat Research Institute हैदराबाद, तेलंगाना

ICAR institutes list: मत्स्य विज्ञान (Fisheries Science), 6 संस्थान

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CICFRI Central Institute of Coldwater Fisheries Research भीमताल, उत्तराखंड
CIFT Central Institute of Fisheries Technology कोच्चि, केरल
CIFA Central Institute of Freshwater Aquaculture भुवनेश्वर, ओडिशा
CIFRI Central Inland Fisheries Research Institute बैरकपुर, पश्चिम बंगाल
CIBA Central Institute of Brackishwater Aquaculture चेन्नई, तमिलनाडु
CMFRI Central Marine Fisheries Research Institute कोच्चि, केरल

ICAR institutes list: कृषि अभियांत्रिकी, शिक्षा एवं प्रसार, 9 संस्थान

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
CIAE Central Institute of Agricultural Engineering भोपाल, मध्य प्रदेश
CIRCT Central Institute of Research on Cotton Technology मुंबई, महाराष्ट्र
CIPHET Central Institute on Post-Harvest Engineering & Technology लुधियाना, पंजाब
IASRI Indian Agricultural Statistics Research Institute नई दिल्ली
NINFET National Institute of Natural Fibre Engineering & Technology कोलकाता, पश्चिम बंगाल
NISA National Institute of Secondary Agriculture राँची, झारखंड
CIWA Central Institute for Women in Agriculture भुवनेश्वर, ओडिशा
NAARM National Academy of Agricultural Research Management हैदराबाद, तेलंगाना
NIAEPR National Institute of Agricultural Economics & Policy Research नई दिल्ली

बागवानी वाले संस्थान देख रहे हैं? बागवानी की बुनियादी बातों के लिए पढ़ें: बागवानी (Horticulture) का अर्थ और परिभाषा। मिट्टी से जुड़े संस्थानों के लिए: Soil Science क्विज़।

राष्ट्रीय ब्यूरो, NRC और निदेशालय

ICAR institutes list: राष्ट्रीय ब्यूरो (6)

ब्यूरो का काम मुख्य रूप से पौधों, कीटों, सूक्ष्मजीवों, पशुओं और मछलियों के आनुवंशिक संसाधनों को सहेजना है।

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
NBPGR National Bureau of Plant Genetic Resources नई दिल्ली
NBAIM National Bureau of Agriculturally Important Microorganisms मऊ, उत्तर प्रदेश
NBAIR National Bureau of Agricultural Insect Resources बेंगलुरु, कर्नाटक
NBSSLUP National Bureau of Soil Survey and Land Use Planning नागपुर, महाराष्ट्र
NBAGR National Bureau of Animal Genetic Resources करनाल, हरियाणा
NBFGR National Bureau of Fish Genetic Resources लखनऊ, उत्तर प्रदेश

ICAR institutes list: राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र, NRC (11)

NRC किसी एक फसल या पशु पर केंद्रित होते हैं, जैसे केला, अंगूर, लीची, अनार, ऊँट या याक।

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
NRCB National Research Centre for Banana तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
NRCG National Research Centre for Grapes पुणे, महाराष्ट्र
NRCL National Research Centre for Litchi मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार
NRCP National Research Centre for Pomegranate सोलापुर, महाराष्ट्र
NRCC National Research Centre on Camel बीकानेर, राजस्थान
NRCE National Research Centre on Equines हिसार, हरियाणा
NRCM National Research Centre on Mithun मेदज़िफेमा, नागालैंड
NRCO National Research Centre on Orchids पाक्योंग, सिक्किम
NRC Pig National Research Centre on Pig गुवाहाटी, असम
NRCSS National Research Centre on Seed Spices अजमेर, राजस्थान
NRCY National Research Centre on Yak वेस्ट कमेंग, अरुणाचल प्रदेश

ICAR institutes list: निदेशालय (8)

संक्षेप संस्थान का नाम मुख्यालय
DMR Directorate of Mushroom Research सोलन, हिमाचल प्रदेश
DOGR Directorate on Onion and Garlic Research पुणे, महाराष्ट्र
DCR Directorate of Cashew Research पुत्तूर, कर्नाटक
DMAPR Directorate of Medicinal and Aromatic Plants Research आणंद, गुजरात
DFR Directorate of Floricultural Research पुणे, महाराष्ट्र
DWR Directorate of Weed Research जबलपुर, मध्य प्रदेश
DPR Directorate of Poultry Research हैदराबाद, तेलंगाना
DKMA Directorate of Knowledge Management in Agriculture नई दिल्ली

ATARI क्या हैं?

ATARI का पूरा नाम Agricultural Technology Application Research Institute है। इनका काम नई कृषि तकनीक को ज़िलों के कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के ज़रिए किसानों तक पहुँचाना है। देश को 11 ज़ोन में बाँटा गया है और हर ज़ोन का एक ATARI है।

ATARI मुख्यालय
ज़ोन I लुधियाना, पंजाब
ज़ोन II जोधपुर, राजस्थान
ज़ोन III कानपुर, उत्तर प्रदेश
ज़ोन IV पटना, बिहार
ज़ोन V कोलकाता, पश्चिम बंगाल
ज़ोन VI गुवाहाटी, असम
ज़ोन VII बारापानी (उमियम), मेघालय
ज़ोन VIII पुणे, महाराष्ट्र
ज़ोन IX जबलपुर, मध्य प्रदेश
ज़ोन X हैदराबाद, तेलंगाना
ज़ोन XI बेंगलुरु, कर्नाटक

ICAR institutes list शहर के हिसाब से याद करें

सूची रटने का सबसे आसान तरीका है शहर के हिसाब से याद करना। जिन शहरों में चार या उससे ज़्यादा ICAR इकाइयाँ हैं (डीम्ड विश्वविद्यालय, ब्यूरो, NRC, निदेशालय और संस्थान मिलाकर), वे नीचे हैं। ATARI इसमें शामिल नहीं हैं।

शहर संख्या इन संस्थानों का मुख्यालय
नई दिल्ली 7 IARI, NBPGR, DKMA, NIPB, NRIIPM, IASRI, NIAEPR
हैदराबाद 7 DPR, IIMR (Millets), IIOR, IIRR, CRIDA, NMRI, NAARM
करनाल 4 NDRI, NBAGR, IIWBR, CSSRI
बेंगलुरु 4 NBAIR, IIHR, NIANP, NIVEDI
भुवनेश्वर 4 IIWM, NIFMD, CIFA, CIWA

सबसे पहले हैदराबाद और नई दिल्ली याद कर लें, क्योंकि सबसे ज़्यादा इकाइयाँ इन्हीं दो शहरों में हैं।

पुराने और नए नाम: ICAR institutes list में हुए बदलाव

कई संस्थानों के नाम बदल चुके हैं। पुराने नोट्स पढ़ते समय यह तालिका काम आएगी। परीक्षा में कभी पुराना नाम पूछा जाता है और कभी नया।

पुराना नाम अब का नाम
CRRI NRRI, कटक
DRR (Directorate of Rice Research) IIRR, हैदराबाद
DGR (Directorate of Groundnut Research) IIGR, जूनागढ़
DRMR (Directorate of Rapeseed-Mustard Research) IIRMR, भरतपुर
NRC on Citrus CCRI, नागपुर
NRC for Agroforestry CAFRI, झाँसी
NRC on Meat NMRI, हैदराबाद
NIRJAFT NINFET, कोलकाता
CISH CISTH, लखनऊ
CIRCOT CIRCT, मुंबई
NCAP / NIAP NIAEPR, नई दिल्ली

इन गलतियों से बचें

  • दो IIMR हैं: Indian Institute of Millets Research (हैदराबाद) और Indian Institute of Maize Research (लुधियाना)। संक्षेप एक है, मुख्यालय अलग।
  • दो IISR हैं: मसालों का संस्थान कोझिकोड में और गन्ने का संस्थान लखनऊ में है।
  • दो “CARI” जैसे नाम: केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (इज्जतनगर) और केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान (झाँसी)। झाँसी वाले को CAFRI कहना ज़्यादा साफ़ रहता है।
  • झाँसी में दो संस्थान: CAFRI और IGFRI (चारा अनुसंधान)।
  • NRC और संस्थान अलग हैं। जैसे NRC केला (तिरुचिरापल्ली) अब भी NRC है, जबकि केंद्रीय नींबूवर्गीय संस्थान (नागपुर) पहले NRC था।

इस पूरी ICAR institutes list में सबसे ज़्यादा भ्रम इन्हीं जोड़ियों से होता है। इन्हें अलग से याद कर लें।

छत्तीसगढ़ से जुड़ी बात

अगर आप RAEO या RHEO की तैयारी कर रहे हैं, तो ध्यान रहे कि इस सूची में छत्तीसगढ़ का सिर्फ़ एक संस्थान है: NIBSM, रायपुर (राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान)। यह फसलों में रोग और कीट जैसे जैविक तनाव पर काम करता है। परीक्षा में अपने राज्य के संस्थान के बारे में सवाल आ सकता है।

तैयारी के लिए ये पेज देखें: CG व्यापम RAEO सिलेबस और CG RHEO सिलेबस PDF। राज्य के पदों का वेतन जानना हो तो पढ़ें: RAEO salary और योग्यता।

अभ्यास के लिए 10 MCQ

प्र.1. NDRI (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) का मुख्यालय कहाँ है?

  • (A) करनाल
  • (B) बेंगलुरु
  • (C) लखनऊ
  • (D) कटक

प्र.2. ICAR का मुख्यालय कहाँ है?

  • (A) भोपाल
  • (B) हैदराबाद
  • (C) नई दिल्ली
  • (D) पुणे

प्र.3. IVRI (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) कहाँ स्थित है?

  • (A) हिसार
  • (B) इज्जतनगर
  • (C) मेरठ
  • (D) आणंद

प्र.4. CMFRI (केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान) कहाँ है?

  • (A) चेन्नई
  • (B) कोच्चि
  • (C) मुंबई
  • (D) कटक

प्र.5. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) कहाँ है?

  • (A) शिमला
  • (B) श्रीनगर
  • (C) लखनऊ
  • (D) देहरादून

प्र.6. केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (CICR) का मुख्यालय कहाँ है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) नागपुर
  • (C) झाँसी
  • (D) पुणे

प्र.7. राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (NRRI) कहाँ स्थित है?

  • (A) हैदराबाद
  • (B) रायपुर
  • (C) कटक
  • (D) पटना

प्र.8. केंद्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान (CTCRI) कहाँ है?

  • (A) तिरुवनंतपुरम
  • (B) कोयंबटूर
  • (C) कासरगोड
  • (D) कोच्चि

प्र.9. केंद्रीय रोपण फसल अनुसंधान संस्थान (CPCRI) कहाँ है?

  • (A) कासरगोड
  • (B) कोच्चि
  • (C) चेन्नई
  • (D) बेंगलुरु

प्र.10. छत्तीसगढ़ में स्थित ICAR का संस्थान कौन सा है?

  • (A) NIBSM, रायपुर
  • (B) IISS, भोपाल
  • (C) IIPR, कानपुर
  • (D) NRRI, कटक
उत्तर देखने के लिए यहाँ टैप करें

1-A  |  2-C  |  3-B  |  4-B  |  5-A  |  6-B  |  7-C  |  8-A  |  9-A  |  10-A

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ICAR का मुख्यालय कहाँ है?

ICAR का मुख्यालय कृषि भवन, नई दिल्ली में है। यह परिषद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आती है और देश में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा का समन्वय करती है।

ICAR की स्थापना कब हुई थी?

ICAR की स्थापना 16 जुलाई 1929 को इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम से हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) किया गया।

ICAR के कितने संस्थान हैं?

ICAR की आधिकारिक वेबसाइट की सूची (25 अक्टूबर 2026 तक) में 4 डीम्ड विश्वविद्यालय, 73 संस्थान, 6 राष्ट्रीय ब्यूरो, 11 राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र, 8 निदेशालय और 11 ATARI दर्ज हैं। पुरानी किताबों में संख्या अलग मिलती है, क्योंकि समय-समय पर संस्थान जुड़ते और नाम बदलते रहे हैं।

ICAR के डीम्ड विश्वविद्यालय कौन-कौन से हैं?

चार हैं: IARI (नई दिल्ली), IVRI (इज्जतनगर), NDRI (करनाल) और CIFE (मुंबई)।

छत्तीसगढ़ में ICAR का कौन सा संस्थान है?

सूची में छत्तीसगढ़ का एक ही संस्थान है: राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (NIBSM), रायपुर।

ICAR institutes list याद करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

शहर के हिसाब से याद करें। जैसे करनाल में NDRI, IIWBR, CSSRI और NBAGR हैं। फिर पुराने नाम और नए नाम का फ़र्क अलग से देख लें, क्योंकि परीक्षा में दोनों आ सकते हैं।

क्या ICAR के अलावा भी कृषि अनुसंधान होता है?

हाँ, राज्य कृषि विश्वविद्यालय भी अनुसंधान करते हैं। इस लेख में सिर्फ़ ICAR के संस्थान दिए हैं, क्योंकि परीक्षाओं में यही सबसे ज़्यादा पूछे जाते हैं।

Free PDF Download

📥 ICAR institutes list और मुख्यालय की PDF
सारी तालिकाएँ, पुराने-नए नाम और MCQ एक फ़ाइल में।

सूची में कोई गलती या बदलाव दिखे तो कमेंट में जरूर बताइए। यह लेख काम आया हो तो अपने तैयारी ग्रुप में शेयर करें।

पूरी और ताजा सूची खुद देखनी हो तो ICAR की आधिकारिक संस्थान सूची देखें।

अंतिम अपडेट: अक्टूबर 2026 | स्रोत: ICAR की आधिकारिक संस्थान सूची। संस्थानों के नाम और संख्या समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से मिलान करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment