55 + धान से संबंधित रोचक तथ्य जो आपको जानना चाहिए | Interesting facts about paddy that you must know (One Liner)

  नमस्कार! आज हम धान के बारे में ऐसे पॉइंट्स या ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में पढेंगे (Interesting facts about paddy) जो आप सभी को जानना चाहिए।

Interesting facts about paddy

 

क्या आप जानते हैं ?  भारत मे सबसे अधिक क्षेत्रफल में  धान (Paddy) की खेती की जाती है। तथा एशिया में लगभग 90 % जनसंख्या धान की फसल उगाते व उसका मुख्य भोजन के रूप में उपयोग करते हैं । चलिए ऐसे ही बहुत से तथ्य नीचे सारणी में देखते हैं जो धान से सम्बंधित है ।

 

धान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य-Rice Important Facts-One Liner

   धान (Paddy)

 

वानस्पतिक नाम – ओराइजा सटाइवा (Oryza sativa)

 

कुल (Family) – पोएसी/ग्रेमीनी

 

गुणसूत्र संख्या – 2n = 24

 

धान से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Interesting facts about paddy)

प्रश्न (Ques.)

 उत्तर (Ans.)

धान का उत्तपत्ति स्थान है । (Origin of Rice)

इंडिया व बर्मा

● 

धान फसल है ।

स्वपरागित व लघु दिवस पौधा (Self pollinated and Short Day Plant)

धान के पुष्पक्रम (Inflorescence of Paddy) को कहते हैं । 

पेनिकल (Panicle) 

● 

धान के फल का प्रकार – 

Caryopsis

● 

चांवल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है – 

77 – 79 % 

● 

चांवल में प्रोटीन की मात्रा होती है –

सामान्य धान – 6-7%

ब्राउन राइस – 7.9% 

● 

धान्य फसलों (Cereals) में सबसे कम प्रोटीन _____ में पाया जाता है।

धान में ।

● 

धान का टेस्ट वेट (Test Weight) कितना होता है ?

Test Weight = Weight of 1000 Grain.

25 ग्राम 

बासमती धान का टेस्ट वेट (Test Weight) होता है ।

21 ग्राम 

● 

धान का कटोरा कहलाता है। 

छत्तीसगढ़

● 

चावल का कटोरा कहलाता है।

आंध्रप्रदेश 

● 

ओराइजा सटाइवा (Oryza sativa) की उत्तपत्ति _ _ _ _ जाति से हुई है जो कि एक जंगली प्रजाति है ।

ओराइजा फर्तूआ

● 

धान के बौनेपन या बौने प्रजाति के लिए उत्तरदायी जीन है । 

Dee-gee-woo-gen 

● 

Dee-gee-woo-gen का  अर्थ है –

Brown Tipped Short Legged 

● 

धान के खेत से कौन सी गैस निकलती है ? 

मेथेन गैस 

● 

धान कौन से जलवायु की  फसल है ? 

उष्ण व नम जलवायु (Hot and Humid Climate) 

● 

धान की वृद्धि के लिये उपयुक्त ताप 

वृद्धि – 25-30 ℃ 

पकते समय – 20-25 ℃

● 

धान के फसल के लिए उत्तम मिट्टी है – 

चिकनी अथवा मटियार दोमट () 

● 

धान के फसल के लिए मिट्टी का उपयुक्त PH है –

4 – 6 

● 

अस धान (Aus Rice) की बुआई का समय – 

अप्रेल – मई 

● 

अमन धान (Aman Rice) की बुआई का समय –

जून – जुलाई 

● 

बोरो या दलुआ धान (Boro or Dalua rice) की बुआई का समय –  

नवम्बर – दिसम्बर 

● 

धान की बीज दर :-
  

    ● छिड़काव विधि – 


     ● सीड ड्रील विधि –


     ● हाइब्रिड धान –


     ● डेपोग विधि –

 


     ● SRI विधि – 

 

     ● जया व IR-8

 

     ● बासमती


     

100  किग्रा/हेक्टेयर

60 किग्रा/हेक्टेयर

15 किग्रा/हेक्टेयर

1.5 से 3 किग्रा/वर्ग मीटर

2किग्रा/एकड़ या 5 किग्रा/ हेक्टेयर

 

40 – 45 किग्रा/हेक्टेयर

 

20 किग्रा /हेक्टेयर

● 

धान बुआई कि SRI व डेपोग विधि (Depog Method) –

 पढ़ने के लिए क्लिक करें

● 

धान के फसल में लगने वाले मुख्य रोग , लक्षण , व उनके रोकथाम –

 पढ़ने के लिए क्लिक करें

● 

धान की हलिंग प्रतिशत (Hulling Value)  –                                

66 प्रतिशत 

● 

धान की मीलिंग प्रतिशत (Milling Value)  –

60 प्रतिशत 

● 

धान की एक किलोग्राम अनाज उत्पादन के लिए लगभग_ _ _ _ लीटर पानी की आवश्यकता होती है । 

5000 लीटर 

● 

चांवल के प्रोटीन को कहते हैं –  

ओराइजेनिन (Oryzenin)

● 

धान के फसल क्षेत्र, उत्पादन व उत्पादकता में अग्रणीय देश (क्रमशः) :-

क्षेत्र :-
भारत >चीन> इंडोनेशिया 

उत्पादन :-
चीन >भारत> इंडोनेशिया

उत्पादकता :- 
U.S.A.>जापान > चीन

● 

धान के फसल क्षेत्र, उत्पादन व उत्पादकता में अग्रणीय राज्य (क्रमशः) :-

क्षेत्र :-
प. बंगाल > उत्तर प्रदेश > बिहार 

उत्पादन :-
प. बंगाल > उत्तर प्रदेश > आंध्रप्रदेश

उत्पादकता :- 
 पंजाब

संकर धान के जनक हैं (Father of Hybrid Rice) –

Yuan Long ping 

● 

गोल्डन राइस के जनक है (Father of Golden Rice) – 

Ingo Potrykus 

● 

सुपर धान के जनक हैं (Father of Super Rice) –

G.S. Khush 

● 

धान की फसल को  एक हेक्टेयर में रोपाई करने के लिए नर्सरी तैयार करने के लिए कितने क्षेत्रफल  आवश्यकता होती है ?

 1000 वर्ग मीटर

(खेत का दसवां भाग)

● 

गोल्डन राइस (Golden Rice) किसका उत्तम स्त्रोत है 

 विटामिन-ए (Vitamin-A) का

● 

धान के खेत मे आयरन की कमी से होने वाला विकार है – 

 व्हाइट आई (White Eye)

● 

धान के खेत मे जिंक (Zn) की कमी से होने वाला रोग है –  

खैरा रोग 

● 

धान के खेत मे मुख्य खरपतवार है – 

Echinochola species 

● 

IR – 8 किस्म को ______ को क्रास करके विकसित किया गया है – 

Peta x Dee-Gee-Woo-Gen 

● 

जया धान को डॉ. शास्त्री ने _ _ _ × _ _ _ किस्मो में क्रास करके विकसित किया ?

TN – 1 व Type – 141 

● 

विश्व का जादुई धान कहलाता है (Miracle Rice of the World) – 

IR – 8 

● 

भारत का जादुई धान कहलाता है (Miracle Rice of India) –  

जया 

● 

धान कि उतपरिवर्तित बौनी किस्म है (Mutant Dwarf Variety of Rice) – 

जगन्नाथ 

● 

SRI विधि किसने विकसित किया –  

हेनरी डी लाउलेनी (Henri de Laulanie)

● 

SRI विधि में पौध से पौध व कतार से कतार की दूरी रखी जाती है –

25 × 25 सेंटीमीटर 

● 

भारत मे  धान के खेत मे सबसे अधिक उपयोग किया जाने  वाला खरपतवार नाशी (Herbicide) है – 

प्रोपेनिल (Stamp F 34) 

सुपर धान (Super Rice) है – 

लूनीश्री धान (Lunishree Rice)

● 

पूरे विश्व मे धान की कुल कितनी जातियां पायी जाती है ? 

 24 जातियाँ

● 

धान के सिंचाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है (Most critical stage for water in Rice Crop) 

बूटिंग अवस्था (Booting stage) 

● 

धान की फसल में ग्रेसी स्टंट वायरस (Grassy stunt virus) रोग कौन सा कीट फैलाता है ?

ब्राउन प्लांट हॉपर (Brown Plant Hopper) 

गंधी बग (Gundhi bug) धान की फसल को कौन सी अवस्था (Stage) मे क्षति पहुंचाता है ?

MIlking stage में

धान की फसल में टुंगरो वायरस (Tungro virus) फैलाने का काम कौन सा कीट करता है ?

 ग्रीन लीफ हॉपर (Green leaf Hopper)

● 

 

 

● 

IRRI (International Rice Research Institute) – अंतरराष्ट्रीय चांवल अनुसंधान संस्थान

 – मनीला (फिलिपिंस)

● 

CRRI (Central Rice Research Institute) – केंद्रीय चांवल अनुसंधान संस्थान 

 – कटक (उड़ीसा)

● 

IIRR (Indian Institute of Rice Research) – भारतीय चांवल अनुसंधान संस्थान

 – हैदराबाद

              ●●●

           ●●●

Leave a Comment