देश के करोड़ों किसान भाई-बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएम किसान की 19 नवंबर को 21वीं किश्त के सफल भुगतान के बाद अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त (PM Kisan 22nd Installment) पर टिकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार सरकार साल के शुरुआत में किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में माननीय प्रधानमंत्री जी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त (PM Kisan 22nd Installment) की ₹2000 की अगली किश्त ट्रांसफर कर सकते हैं।
लेकिन पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के लिए सरकार ने कुछ नियम तय किये हैं। अगर आपने इस नियमों का पालन नही किया तो आपकी अगली किश्त रुक सकती है। कृषि मंत्रालय ने e-KYC, आधार सीडिंग, और भूमि सत्यापन (Land Seeding) के नियमों को और सख्त कर दिया है। अगर आपके स्टेटस में ये 3 चीज़ें ‘YES’ नहीं हैं, तो आपके ₹2000 अटक सकते हैं।
चलिए जानते हैं कि पीएम किसान 22वीं किश्त की कन्फर्म तारीख क्या है और आप अपने गाँव की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं…
PM Kisan 22nd Installment Release Date: पैसा कब आएगा?
जैसा कि आप जानते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। PM किसान योजना के नियम के अनुसार हर 4 महीने में पैसा लाभान्वित किसानों के बैंक खाते में सीधे डलता है। इसलिए पीएम किसान 22वीं किश्त फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में आपके खाते में आ जाएगी।
Installment Schedule
|
Installment (किश्त) |
Release Date (तारीख) |
Amount (राशि) |
|---|---|---|
|
20th Installment |
2 August 2025 |
₹2000 |
|
21st Installment |
19 November 2025 |
₹2000 |
|
PM Kisan 22nd Installment |
February 2026 (Expected) |
₹2000 |
PM Kisan Yojana 2026: संक्षिप्त विवरण (Overview)
|
विवरण (Particulars) |
जानकारी (Details) |
|---|---|
|
योजना का नाम |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) |
|
शुरुआत |
24 फरवरी 2019 (गोरखपुर, यूपी से) |
|
पात्र लाभार्थी (Eligibility) |
भारत के सभी छोटे और सीमांत किसान जिनके पास कृषि योग्य भूमि है। |
|
अपात्र कौन हैं? (Who is Not Eligible) |
• आयकर दाता (Income Tax Payers) • वर्तमान/सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी • ₹10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले • संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति (सांसद/विधायक) |
|
पीएम किसान सम्मान निधि की सहायता राशि |
₹6,000 प्रति वर्ष (₹2,000 की 3 समान किश्तों में) |
|
अगली किश्त (Next Installment) |
22वीं किश्त (Pm Kisan 22nd Installment) |
|
22वीं किश्त की संभावित तिथि (Expected Date) |
फरवरी 2026 (अंतिम सप्ताह) |
|
जरूरी प्रक्रिया (Mandatory Steps) |
1. e-KYC अपडेट 2. भू-सत्यापन (Land Seeding) 3. आधार बैंक सीडिंग (DBT Enabled) |
|
विभाग/मंत्रालय |
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार |
|
हेल्पलाइन नंबर |
155261 / 011-24300606 |
|
अधिकारिक वेबसाइट |
https://pmkisan.gov.in/ |
PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
PM Kisan Beneficiary Status चेक करने के लिए आप नीचे बताई गई आसान प्रक्रिया को अपना सकते हैं:
-
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।

- अपना Registration Number दर्ज करें।

- Registration Number दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा।
- OTP डालें और स्टेटस देखें।
- अब आपको आपका पूरा स्टेटस और भूगतान की जानकारी दिखाई देगा। यहाँ देखें कि e-KYC Status, Land Seeding, Aadhaar Seeding के सामने ‘YES’ है या नहीं, अगर तीनो में ‘YES’ है तो फिर कोई बात नहीं। अगर इनमें से किसी एक में भी ‘NO’ है तो इसे जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है नही तो आपका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त (PM Kisan 22nd Installment) नही मिलेगा।
Note: अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो ‘Know your registration number’ पर क्लिक करके आधार नंबर से पता करें।
पीएम किसान की ₹2000 नहीं मिले? तो ये 3 गलतियां सुधारें
अगर आपकी 21वीं किश्त का (PM Kisan 21th Installment) पैसा नहीं आया तो निम्न तीन मुख्य गलतियां सुधारनी होगी –
- Land Seeding: अगर यह ‘NO’ है, तो अपने क्षेत्र के पटवारी या ग्रामीण कृष विस्तार अधिकारी (RAEO) से मिलें।
- e-KYC Status: इसे CSC में जाकर बायोमेट्रिक के जरिए या ऑनलाइन OTP से अपडेट कर सकते हैं।
- Aadhaar Bank Seeding: बैंक जाकर DBT इनेबल करवाएं।
Note: अगर आपको तकनीकी बातें समझ नहीं आता तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित सुधार या अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग में जाकर सम्पर्क कर सकते हैं।
PM Kisan 22nd Installment Beneficiary List 2026: गाँव की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप एक पात्र किसान है और जानना चाहते हैं कि आने वाली पीएम किसान 22वीं किश्त (₹2000) आपको मिलेगी या नहीं? तो आपको पीएम किसान की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करना चाहिए। क्योंकि सरकार ने अपात्र किसानों के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं।
Beneficiary लिस्ट में नाम देखने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step):
-
- सबसे पहले PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे Beneficiary लिस्ट वाले पेज पर जाए।
- होमपेज पर नीचे की तरफ ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं।
- यहाँ आपको ‘Beneficiary List’ (लाभार्थी सूची) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

- अब एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपना विवरण चुनना होगा:
- State (राज्य)
- District (जिला)
- Sub-District (तहसील)
- Block (ब्लॉक)
- Village (गाँव)

- सभी जानकारी सही-सही सलेक्ट करने के बाद ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके गाँव की पूरी लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ध्यान दें: अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो अच्छी बात है। लेकिन अगर नाम नहीं है तो तुरंत अपने कृषि अधिकारी या पटवारी से संपर्क करें।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे Beneficiary लिस्ट वाले पेज पर जा सकते हैं और अपना नाम देख सकते हैं। 👇
PM Kisan FAQ:
Q: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कब आएगी??
Ans: फरवरी 2026 के अंतिम हफ्ते में आने की संभावना है।
Q. पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कब आएगी?
Ans: 19 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है।
Q: क्या पति-पत्नी दोनों को ₹2000 मिलेंगे?
Ans: नहीं, परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति (जिसके नाम जमीन है) इस योजना का लाभ ले सकता है।
Q. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सहायता राशि कितनी मिलती है?
Ans: ₹6,000 सालाना (₹2,000 की 3 समान किश्तों में)
Q. पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत कब हुई थी?
Ans: 24 फरवरी 2019
Q. पीएम किसान योजना के तहत कौन कौन पात्र है?
Ans: सभी भूमिधारक किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।
Q. किसानों के खाते में ₹2000 कब आएगा?
Ans: फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है।
कृषि शिक्षा, सरकारी योजनाओं, और खेती – किसानी से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया से जुड़े 👇